सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
पुलिस ने स्मैक की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। लालकुआं पुलिस क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला रही थी।








ADVERTISEMENTS
इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध् हाल में घूम रहे तीन युवकों से पूछताछ कर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 17.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में लाखों रूपए आंकी जा रही है। पकड़े गए नशा तस्करों ने अपने नाम अब्दुल समद थाना बहेड़ी, दीपक हल्द्वानी और नितेश ब्रजवासी लालकुआं का बताया। टीम में एसआई मनोज यादव, कां. घनश्याम, जितेंद्र कुमार, चंदन सिंह शामिल थे।

- BIG BREAKING: मुक्तेश्वर में भीषण हादसा, टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा; दो की मौत
- रेडक्रॉस ने दिया हरियाली का संदेश, वृहद वृक्षारोपण
- प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत चार माह के सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
- अल्मोड़ा: पत्रकार प्रमोद जोशी की होनहार बेटी प्रेरणा दिल्ली में होगी सम्मानित
- सेवा के प्रति समर्पण: प्रशासनिक दायित्वों के दबाव के बीच मरीज भी देख रहे डा. तितियाल
ADVERTISEMENTS

