सीएनई रिपोर्टर यहां एसएसजे परिसर के छात्रावासों में आज भी नगर पालिका द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया। पालिका कर्मियों से अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जया उप्रेती के दिशा-निर्देशन में कुर्मांचल बॉयज, न्यू छात्र छात्रावास व यशोधरा छात्रावास में सेनेटाइजेशन का कार्य करवाया गया। जिसमंे छात्राओं के कमरों व कार्यालय को सेनेटाइज किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों छात्रावासों में कई छात्राओं और कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से छात्रावासों को अग्रिम आदेशों तक बन्द रखा गया है। जिसमे सुरक्षा के मद्देनजर आज पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी जी के सहयोग से संपूर्ण सेनेटाइजेशन का यह कार्य संपन्न हुआ।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।