हल्द्वानी में रेलवे पटरी बाजार के पास भीषण अग्निकांड, सात झोपड़ियां व कई मवेशी जलकर स्वाहा

0

यहां आज आवला चौकी गेट के निकट रेलवे पटरी के पास झोपड़ियों में लगी भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। जब तक अग्निशमन दल पहुंचता तब तक गरीबों के अधिकांश आश्यिाने व कई पालतू मवेशी आग की भेंट चढ़ गये।


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड बड़ी खबर : सरकार की नई गाइडलाइन, अब शाम 7 बजे से नाइट कर्फ्यू, दुकानें दो बजे तक खुलेंगी


जानकारी के अनुसार आवला चैकी गेट के समीप रेलवे पटरी के पास गौला नदी में काम करने वाले मजदूरों के झोपड़पट्टी नुमा आवास हैं। आज मंगलवार की दोपहर अचानक हुए अग्निकांड में मजदूरों की सात झोपड़ी आग की भेंट चढ़ गई। पहले पहल लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब इससे कुछ न हुआ तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष मो. यूनुस भी पहुंचे।

Haldwani Breaking : पंखे से लटका मिला रिलायंस कंपनी के इंजीनियर का शव, दरवाजा तोड़ कमरे में दाखिल हुई पुलिस

उत्तराखंड में कोरोना का कहर, पहली बार 24 घंटे में तीन हजार से अधिक केस, 27 की मौत

इधर आग की सूचना पर अग्निशमन की दो गाड़िया भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से सात झोपड़िया जलकर स्वाह हो गई थी। उसमें रखा आनाज बिस्तर, कपड़े, सिलाई मशीन, फ्रिज, अलमारी, बच्चों की कापी किताब सहित लाखों की नगदी भी जलकर स्वाह हो गई। इतना ही नहीं आग से कई मवेशी भी झुलस गए। इस आग की चपेट में सोहनलाल, व उसके पुत्र दिनेश जाटव, राजकिशोर, संदीप के साथ ही क्षेत्रपाल, संगीता, चंद्रा की झोपड़िया भी जलकर राख हो गई। अपने आशिायाने को अपने सामने जलता देखकर मजदूरों के आंखों से आंसू रूक नहीं रहे थे।

Big Breaking Almora : कैंटर से भिड़ंत के बाद खाई में जा गिरा डंपर, चालक गम्भीर

हर कोई आग पर काबू पाने व सामान बचाने के लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब तक आग ने पूरी तरह से सात झोपड़ियां व उनमे रखा सामान जलाकर खाक नहीं किया तब तक आग की लपटें कम नहीं हुई। अब पीड़ित परिवार के आगे रोजी-रोटी व सिर छुपाने का संकट मडराने लगा है। इधर आग्निकांड पीड़ित दिनेश जाटव ने बताया कि झोपड़ी में डेढ़ लाख रुपया उसने बड़ी मेहनत से अपनी बेटी की शादी के लिए जमा किए हुए थे और महेनत कर बेटी के दहेज का समान भी जोड़ रखा रखा था। क्योंकि कुछ दिनों बाद उसकी पुत्री की शादी होनी थी, लेकिन आग चंद मिनटों में ही सब जलकर स्वाह हो गया। कुछ इसी किस्म की पीड़ा हर गरीब की है, जिसका सब कुछ इस अग्निकांड में स्वाह हो चुका है।

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना का कोहराम, आज 89 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव, हड़कंप

BAGESHWER: तिपोला गांव निकाल रहा विकास के दावों की हवा, सिर में बोझ लेकर ग्रामीण पैदल नापते हैं मीलों दूरी

Big Breaking : राहुल गांधी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, केजरीवाल भी हुए आइसोलेट

Big Breaking राहुल गांधी की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

DHAULADEVI NEWS: धुर्का देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी के कौतिक पर कोरोना बना ग्रहण, इस बार भी नहीं लग सका मेला

दोस्त के साथ मिलकर साली से किया दुष्कर्म, अश्लील क्लिपिंग बनाई, मुकदमा दर्ज, आरोपियों में एक भाजपा नेता दूसरा बीडीसी सदस्य

अब उत्तर प्रदेश में हर शनिवार व रविवार संपूर्ण लाॅकडाउन, किसी को बाहर निकलने की इजाजत नही

कोरोना प्रकोप: 24 घंटों मेंं देश में ढाई लाख से अधिक नये केस, 1761 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, देशा में 20,31,957 एक्टिव केस

लाॅकडाउन के बाद दिल्ली से लौट रहे प्रवासियों की बस ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, दर्जनों घायल

Almora News Update : 300 मी. गहरी खाई में गिरी कार, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत, बिटिया की तय हुई थी शादी, मौत का बुलावा आ गया….

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें