HomeCovid-19Big News : 1 मई से 18 से ऊपर आयु वर्ग के...

Big News : 1 मई से 18 से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

दिल्ली। भारत सरकार ने देश में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को यह फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 1 मई से कोविड 19 टीकाकरण की उदारीकृत और त्वरित चरण 3 रणनीति की घोषणा की जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।

ADVERTISEMENTSAd

केंद्र सरकार ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में टीकों की खरीद और टीका लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है। बयान में कहा गया है कि टीका निर्माताओं को उत्पादन और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिये जा रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज प्रमुख डॉक्टरों के साथ बैठक में कहा कि विड-19 से लड़ाई में टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने डॉक्टरों से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। पीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण बात है कि लोग टीका लेने से घबराएं नहीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 92 दिन में टीके की 12 करोड़ खुराकें लगाई गई हैं। बता दें कि देश में इस समय भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वोविशील्ड लोगों को दी जा रही है। हाल ही में सरकार ने रूस की स्पूतनिक वैक्सीन को मंजूरी दी है।

Big Breaking Haldwani : पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, तेज हवाओं से बिगड़ा संतुलन, पेड़ पर अटकी महिला सैलानी, सकते में आ गयी जान, पढ़िये पूरी ख़बर…..

दिल्ली है दिलवालों की ! आज रात 10 बजे से लागू हो जायेगा कम्पलीट लॉकडाउन ! अब क्या खायेंगे, कहां जायेंगे प्रवासी, बता तो दे दिल्ली और केंद्र सरकार ?

Big News : 01 मई से 18 से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल भर्ती

Big Breaking : उत्तराखंड में कोरोना का बढ़ रहा प्रकोप, 24 की चली गई जान, 2 हजार 160 नए केस

कोरोना के बढ़ते मामलों पर कोर्ट ने उप्र. सरकार को दिए 26 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश

बागेश्वर : देवता का समझते रहे प्रकोप और बीमारी ने ले ली जान, अस्पताल में महिला की मौत

ब्रेकिंग : दिल्ली में कोरोना के 25 हजार से अधिक नए मामले, 161 की मौत

नैनीताल जिले में आने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन अनिवार्य, जारी हुए नए आदेश

उत्तराखंड, कोरोना का सितम : मां की मौत का मना रहे थे मातम, बेटा भी चल बसा, परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमण की चपेट में

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments