HomeUttarakhandUdham Singh NagarSITARGANG NEWS: किशोरी से दुष्कर्म मामले के दो आरोपी पुलिस ने दबोचे,...

SITARGANG NEWS: किशोरी से दुष्कर्म मामले के दो आरोपी पुलिस ने दबोचे, बेहोशी की हालत में खेत में छोड़ भाग गए थे आरोपी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर
सितारगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का मामला दो पूर्व सामने आया था।
आरोप के मुताबिक दो दिन पूर्व ग्राम मलपुरी निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र परमजीत सिंह और प्रभु सिंह पुत्र मंजीत सिंह एक किशोरी को खेत में घसीट ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों को किशोरी खेत में बेहोश मिली थी। बाद में जब किशोरी पक्ष के लोगों ने इसकी शिकायत आरोपियों के परिजनों से की, तो उनके साथ आरोपियों के परिजनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और गाली—गलौज करते हुए अभद्रता की। तब किशोरी के पिता ने पुलिस में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। कार्यवाही के सिलसिले के चलते आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments