HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं होने से सख्त नाराजगी,...

ALMORA NEWS: चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं होने से सख्त नाराजगी, ज्ञापन देकर रिक्खू ने अब मुख्यमंत्री से लगाई उम्मीद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नगर में गत मार्च माह में हुई चोरी की बड़ी घटना का खुलासा नहीं होने पर नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ ने सख्त ऐतराज किया है। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण खुलासा नहीं हो पा रहा। श्री साह ने चंद रोज पूर्व देहरादून जाकर इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें पुलिस प्रशासन को निर्देशित कर तत्काल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करवाने का अनुरोध किया गया है।
ज्ञापन में नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ ने अवगत कराया है कि 17 मार्च 2021 को धारानौला मेंं व्यापारी भुवन पांडे की दुकान का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के मोबाइल सेट व इलेक्ट्रानिक सामान चुरा लिये। पुलिस ने जल्दी ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया था, मगर एक माह हो चुका है और मामला नहीं खुल सका है। यह भी कहा है कि चोरी का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौंसले बुलंद होंगे और व्यापारियों समेत आम जनमानस में भय का माहौल बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन मेंं मांग की है कि पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देकर चोरी की घटना का पर्दाफाश कराया जाए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments