सुयालबाड़ी। यहां काकड़ीघाट, मनर्सा में कोविड—19 संक्रमित मिलने के बाद काकड़ीघाट, सुयालबाड़ी, सुयालखेत बाजार पूरे 7 दिन के लिए बंद कर दी गई है। उपजिलाधिकारी कोश्याकुटौली गौरव चटवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। तहसील प्रशासन से कानूनगो भुवन सिंह भंडारी, पटवारी गौरव रावत, ललित जोशी, पवन ध्यानी द्वारा आज दुकानें बंद कराई गई। इस मौके पर प्रशासन की ओर से जनता से अपील की गई कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए विशेष एतिहात बरतें। बाहर से आने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें तथा घर से बाहर अनावश्यक नही निललें। साफ—सफाई का विशेष ध्यान रखें।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




