सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। अल्मोड़ा में आज 31 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से इसकी लगातार बढ़ती रफ्तार पर कोई शक नही रहे गया है। आज मिले कोरोना संक्रमितों में धौलादेवी ब्लॉक से 8, रानीखेत 8, भिकियासैंण 4, ताकुला 2, लमगड़ा 1, उत्तरप्रदेश से आए 1 के अलावा 06 अल्मोड़ा लोकल के हैं। जिनमे जाखनदेवी, तल्ला जोशी खोला, पलटन बाजार, चौघानपाटा आदि स्थानों से हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा जनपद में आज तक 3604 हो चुका है। जबकि एक्टिव केस 144 हैं। यहां यह बता दें कि देश—प्रदेश सहित अल्मोड़ा में निरंतर कोरोना संक्रमितों की रफ्तार बढ़ने से चिंताजनक स्थिति पैदा हो रही है। संक्रमण के लगातार बढ़ने के बावजूद अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए आज की तारीख तक कोई आदेश जारी नही किये गये हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।