सीएनई रिपोर्टर हरिद्वार। कोरोना अब कहर बनकर टूट रहा है। संक्रमण अपने शीर्ष पर है और इसे रोक पाने में सरकारें नाकाम साबित हो रही हैं। आज ताजा जानकारी मिली है कि बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल की रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं साझा करते हुए बताया कि वह अपने आवास में आइसोलेटेड हो गई हैं। उन्हें बुखार है और वह अपने संपर्क में आए लोगों से अपील करती हैं कि वह अपनी जांच जरूर करवा लें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।