सीएनई सहयोगी, यूएस नगर
यहां एक युवती ने अपने घर में ही साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका फिलहाल पता नही चल सका है। मौके से कोई सासोइड नोट भी बरामद नही हुआ है। यह मामला ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर का है। जानकारी के अनुसार बी ब्लॉक थाना ट्रांजिट कैम्प निवासी इतु राय के परिजन किसी विहाह समारोह में गये थे। रितु आयु 26 वर्ष पुत्री रविन्द्र नाथ राय ने इस बीच अपने घर में साड़ी का फंदा बनाया और लटक कर आत्महत्या कर ली। शाम के सयम जब उसका भाई घर पर लौटा तो यह दृश्य देख उसके होश फख्ता हो गये। उसके बाद वह उसे लेकर किच्छा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन इतु के पार्थिव शरीर क लेकर घर आ गए। देर शाम सूचना मिलने पर एसओ ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल फोर्स के साथ पहुच गए। पुलिस ने शव को रात ही मोर्चरी भिजवा दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही की। एसओ फर्त्याल ने बताया कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
Breaking : विवाह समारोह में गये थे परिजन, घर पर अकेली लड़की ने फांस लगा कर ली आत्महत्या
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

