HomeUttarakhandUdham Singh Nagarपंतनगर : स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों पर वर्चुअल चर्चा

पंतनगर : स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों पर वर्चुअल चर्चा

पंतनगर। गृह विज्ञान महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती अवसर पर मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग आईडीपी- राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के सौजन्य से 5 से 10 अप्रैल तक “स्व-स्वास्थ्य की यात्रा: स्व-समृद्धिकरण” विषय पर राष्ट्रीय आभासी (वर्चुअल) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जन सामान्य को स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों के विषय में जागरूक करना था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डॉ. एस. के. कश्यप अधिष्ठाता कृषि विश्वविद्यालय स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन पर महाविद्यालय को बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अलका गोयल अधिष्ठात्री के विज्ञान महाविद्यालय के निर्देशन में डॉ. ऋतु सिंह, कार्यक्रम समन्वयक ने कार्यक्रम का आरंभ किया।

Big Breaking, Almora : 7 दिन से लापता व्यक्ति का क्ष​त-विक्षत शव बरामद, इसी माह थी बिटिया की शादी, विवाह की खुशियां मातम में तब्दील

कार्यक्रम के शुभारंभ पर डॉ. सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को छह दिवसीय कार्यक्रम का विवरण देते हुए उन्हें नियमित रूप से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम से लाभान्वित होने का आह्वान किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रथम दिवस पर प्रख्यात वैज्ञानिक एवं शिक्षक गण- डॉ सीमा पूनिया, उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा मणिपाल विश्वविद्यालय ने शारीरिक स्वास्थ्य की महत्ता बताते हुए शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उपाय बताएं। द्वितीय दिवस पर डॉ. निशा खन्ना, मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षीका, पंचशील एनक्लेव दिल्ली ने मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया और साथ ही साथ तनाव व्यग्रता एवं अवसाद को स्वत: ही दूर करने की विश्रांति क्रियाओं का प्रशिक्षण भी दिया।

बागेश्वर में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक बर्खास्त

कार्यक्रम के तीसरे दिन डॉ. एस पी सिंह, प्रोफेसर वित्त विभाग रिलायंस विश्वविद्यालय बेंगलुरु, ने प्रशिक्षणार्थियों को निवेश बचत विषय पर जानकारी देकर मुद्रा के सदुपयोग के गुर सिखाए। कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर डॉ. के मयूरी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रख्यात वैज्ञानिक मानव विकास एवं परिवारिक अध्ययन विभाग में मनोसामाजिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक स्वास्थ्य संवर्धन करने की विधियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के पांचवें दिन डॉ. नीरा धार, विभागाध्यक्ष शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान दिल्ली ने अध्यात्म द्वारा संवेदनात्मक स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की।

दर्दनाक हादसा – हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहा डम्पर रातीघाट में सौ मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत

डॉ. पुष्पा खादी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं प्रख्यात वैज्ञानिक, मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग धारवाड़ ने कार्यस्थल पर स्वास्थ्य विषय पर चर्चा करते हुए घर एवं कार्यस्थल के बीच में सामंजस्य बिठाने के गुण सिखाए।

कार्यक्रम के आयोजक संयोजक समिति के सदस्य डॉ. मनीषा गहलोत, विभागाध्यक्ष, डॉ. रागिनी मिश्रा सहायक प्राध्यापिका, निहारिका बिष्ट, मनीषा मेहरा एस.आर.एफ., मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं संचालन में सतत सहयोग दिया।

….अवैध संबंधों में बाधा बने पति को लगा दिया ठिकाने, बोली कोरोना से हो गई मौत ! पत्नी व सगा भाई सहित 05 ​गिरफ्तार

सावधान ! अब अपनी पहचान छुपाये घूम रहा कोरोना, जानिये क्या है नया स्ट्रेन ?

हरिद्वार कुंभ 2021 : रेल परिवहन से कुंभ में आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी, यहां होगा पंजीकरण

कोरोना की दूसरी पारी : 24 घंटे में 1 लाख 44 हजार 829 लोग संक्रमित, स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशित गिरी, सांसद ने तोड़ा दम, पूरा परिवार संक्रमित

Almora News : गुलदार ने गाय के बछड़े को बनाया निवाला, दहशत में लोग, देर रात सुनाई दे रही गुर्राने की आवाज़ें

उत्तराखंड : देहरादून में लगा नाइट कर्फ्यू, गैरसैंण कमिश्नरी स्थगित, 1 से 12 तक स्कूल बंद

Almora News : गुलदार पकड़ने को तल्ला थपलिया में लगा पिंजड़ा, कई दिनों से हो रही आवाजाही

Big Breaking, Almora : 7 दिन से लापता व्यक्ति का क्ष​त-विक्षत शव बरामद, इसी माह थी बिटिया की शादी, विवाह की खुशियां मातम में तब्दील

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments