HomeAccidentBig Breaking, Almora : 7 दिन से लापता व्यक्ति का क्ष​त-विक्षत शव...

Big Breaking, Almora : 7 दिन से लापता व्यक्ति का क्ष​त-विक्षत शव बरामद, इसी माह थी बिटिया की शादी, विवाह की खुशियां मातम में तब्दील

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
रामनगर जाने की बात कह कर निकले व्यक्ति का शव उसके लापता होने के सात दिन बाद भिकियासैंण स्थित केदार के भूमिया मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की बिटिया की इसी माह शादी तय थी, लेकिन अब उनके घर में विवाह की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : राज्य में 1233 नए मामले, तीन की मौत, 47 कंटेन्मेंट जोन

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्यालदे के ग्राम दुधोडी, बिसराखेत निवासी 48 वर्षीय बाला दयाशंकर नौटियाल पुत्र स्व. बाला दत्त नौटियाल गत 2 अप्रैल को अपने नैनीहाल केदार अफौ आये थे। 4 अप्रैल को रामनगर जाने की बात कह कर घर से सुबह 10.30 बजे चले गये। जब सांयकाल तक वह गंतत्व पर नही पहुंचे तो परिजनों ने फोन लगाया, लेकिन उनका मोबाइल लगातार स्विच आफ आ रहा था। जिसके बाद परिजनों ने सभी रिश्तेदारों के यहां पता लगाया, लेकिन जब असफलता नही मिली तो उनके पुत्र जगदीश नौटियाल ने इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक बिनोली शुभम सिंह को दी।

बागेश्वर में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक बर्खास्त

जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी क्षेत्र बिनोली ने तहसील भिकियासैंण सहित थाना भतरौंजखान, द्वाराहाट, चौखुटिया आदि जगह लापता होने की सूचना प्रेषित की। इसके बावजूद उनका कही कुछ अता—पता नही चला। आज अचानक उनका भिकियासैंण से करीब 20 किमी दूर शव केदार के भूमिया ​मंदिर के पास मासी रोड पर क्षत—विक्षत हालत में मिला। लाश से बदबू आ रही थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई रोज पहले हो गई होगी। राजस्व पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को सूचित किया।

दर्दनाक हादसा – हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहा डम्पर रातीघाट में सौ मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत

सीएससी भिकियासैंण में रानीखेत से आये डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी है। मृतक दयाशंकर के घर में पत्नी समेत दो बेटी व दो बेटे हैं। दयाशंकर की बेटी की शादी तीस अप्रैल को होनी थी, लेकिन ऐसी हृदयविदारक घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक एक प्राइवेट बस स्वामी है और नई बस खरीद के सिलसिले में लगा हुआ था, लेकिन औपचारिकताएं पूरी नही हो पा रही थी। राजस्व पुलिस के मुताबिक दयाशंकर नौटियाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

….अवैध संबंधों में बाधा बने पति को लगा दिया ठिकाने, बोली कोरोना से हो गई मौत ! पत्नी व सगा भाई सहित 05 ​गिरफ्तार

सावधान ! अब अपनी पहचान छुपाये घूम रहा कोरोना, जानिये क्या है नया स्ट्रेन ?

हरिद्वार कुंभ 2021 : रेल परिवहन से कुंभ में आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी, यहां होगा पंजीकरण

कोरोना की दूसरी पारी : 24 घंटे में 1 लाख 44 हजार 829 लोग संक्रमित, स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशित गिरी, सांसद ने तोड़ा दम, पूरा परिवार संक्रमित

Almora News : गुलदार ने गाय के बछड़े को बनाया निवाला, दहशत में लोग, देर रात सुनाई दे रही गुर्राने की आवाज़ें

उत्तराखंड : देहरादून में लगा नाइट कर्फ्यू, गैरसैंण कमिश्नरी स्थगित, 1 से 12 तक स्कूल बंद

Almora News : गुलदार पकड़ने को तल्ला थपलिया में लगा पिंजड़ा, कई दिनों से हो रही आवाजाही

Big Breaking, Almora : 7 दिन से लापता व्यक्ति का क्ष​त-विक्षत शव बरामद, इसी माह थी बिटिया की शादी, विवाह की खुशियां मातम में तब्दील

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments