HomeUttarakhandAlmoraदहशत दोबारा : अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता पांडे के कैमरे में कैद...

दहशत दोबारा : अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता पांडे के कैमरे में कैद हुआ मोहल्ले में घूमता गुलदार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लंबी खामोशी के बाद गुलदार की दहशत एक बार फिर शुरू हो गई है। अबकी बार तल्ला थपलिया में इसकी आवाजाही देखी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने स्थानीय निवासी महेंद्र वर्मा की छत पर घूम रहे गुलदार को अपने कैमरे में कैद किया है।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में गुलदार की आवाजाही ने काफी दहशत फैला दी थी, लेकिन सम्भवत: नवंबर माह से सब खामोश हो गया था। गुलदारों की उपस्थिति की ख़बरें जैसे शून्य हो गई थीं। आम जनता ने इससे राहत की सांस ली थी। समझा जा रहा थी कि अब गुलदार मोहल्लों में नही आ रहे और जंगलों में ही अपना भोजन प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन गत रात्रि पुन: गुलदार भरी बसावत वाले एक मोहल्ले में देखा गया। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने बताया कि इन दिनों काफी समय से जोशी खोला खोल्टा और तल्ला थपलिया में गुलदार का आतंक छाया हुआ है।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : राज्य में 1100 से ऊपर नए मरीज, पांच की मौत

इस बारे में उन्होंने वन विभाग को सूचित किया था। जिसके बाद जोशी खोला में आज से 2 महीने पहले एक पिंजरा लगाया था, पर गुलदार उसमे नही फंसा। इस बीच गुलदार के दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। संजय पांडे ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है और अधिकारियों से रात्रि में गश्त का अनुरोध किया है।

Accident : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर पिकअप से जा भिड़ा डम्पर, चालक गम्भीर, हल्द्वानी रेफर

अलबत्ता विभिन्न मोहल्लों में लगाये गये पिंजरे में गुलदार नही फंस रहा है। इसका भी तकनीकी कारण यह है कि गुलदार के प्राकृतिक भोजन को पिंजरों में नही रखा जा रहा है। महज मांस के कुछ टुकड़े उसमें डाल दिये जाते हैं। जिन्हें खाने के लिए गुलदार पिंजरे में घुसने में कोई दिलचस्पी नही लेता है। वन महकमा भी कानून से बंधा है और गुलदार को पकड़ने के लिए किसी अन्य जीव की कुर्बानी देने में सम्भवत: अक्षम है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments