HomeBreaking NewsBig Breaking : पुन: लॉकडाउन के हालात ! इन पांच राज्यों में...

Big Breaking : पुन: लॉकडाउन के हालात ! इन पांच राज्यों में स्कूल—कालेज बंद करने के आदेश

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

कोरोना की नई लहर ने एक बार फिर लॉकडाउन के हालात पैदा कर दिये हैं। सरकारें भी चाहती हैं कि लॉकडाउन की परिस्थिति नही आने पाये, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में लिये जा रहे फैसलों ने जनता को सकते में डाल दिया है। हालिया फैसले में पांच राज्यों में शिक्षण संस्थान बंद कर दिये गये हैं। महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना की नई लहर के मद्देनजर स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बंद करने की घोषणा की है।

Breaking News : चार जजों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

वहीं दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु ने अनिश्चित काल के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब के अलावा अन्य राज्यों ने कुछ समय के लिए कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। इस दौरान स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से कक्षाओं को चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। आपको बता दें कि आमतौर पर फरवरी-मार्च में होने वाली कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं इस साल मई-जून में आयोजित की जानी हैं। फिलहाल स्कूलों के जल्द खुलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

ALMORA BREAKING NEWS: फर्जी अंकपत्र व प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक निलंबित, पक्ष रखने के लिए दिया एक और मौका

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments