HomeCovid-19Big News : यहां कोरोना के दो टीके लगाने के बाद भी...

Big News : यहां कोरोना के दो टीके लगाने के बाद भी 20 संक्रमण की चपेट में, अब तक 08 करोड़ का हो

सीएनई रिपोर्टर
जहां एक ओर देश भर में कोरोना से निपटने के लिए टीकाकरण का कार्य चल रहा है, वहीं ऐसी ख़बरें भी आ रही हैं जो चिंता में डालने वाली हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर में वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद भी 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब इनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली की NCDC लैब में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इनमें कोरोना वायरस का कौन सा वैरिएंट है। उधर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लेटस्ट जानकारी दी गई है कि देश में अब तक 08 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए सभी राज्य में हर स्तर पर एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी टीकाकरण में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी है। बावजूद इसके टीकारण के बाद भी कोरोना होने के समाचार देश भर के विभिन्न राज्यों से यदा—कदा आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ताजा खबरों के लिए जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से Click Now

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments