HomeUttarakhandAlmoraशुभकामनाएं : पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल बने हल्द्वानी प्रेस क्लब के सचिव,...

शुभकामनाएं : पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल बने हल्द्वानी प्रेस क्लब के सचिव, सर्वसम्मति से चयन

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी, हल्द्वानी
हल्द्वानी प्रेस क्लब द्वारा युवा पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल को सर्वसम्मति से सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। हल्द्वानी प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवार ने राहुल को अहम जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि राहुल सिंह द्वारा पत्रकार हित और समाज हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी पर यह जिम्मेदारी क्लब के सभी साथियों ने सर्वसम्मति से दी है। उन्होंने आशा जताई कि आगे भी राहुल पत्रकार हित के कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे। वर्तमान में राहुल एक राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं।वहीं राहुल सिंह ने हल्द्वानी प्रेस क्लब द्वारा अहम जिम्मेदारी दिये जाने पर सभी सदस्यों का आभार जताया। उधर, अन्य पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने भी राहुल को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की। हम सीएनई परिवार की ओर से श्री दरम्वाल को यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments