सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के अंतर्गत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है। इन पर सोशल मीडिया के जरिये आपत्तिजनक पोस्ट प्रचारित कर सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का आरोप है।
मामले के मुताबिक दीपक पुत्र दीवान सिंह निवासी लमगड़ा तथा ललित पुत्र हीरा सिंह, निवासी सोमेश्वर द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रचारित की और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया। इसी वजह से पुलिस ने इन दोनों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया और हिदायत दी कि भविष्य में सोशल मीडिया में भड़काऊ, अफवाह, साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले पोस्ट नहीं डालें। इसके बाद छोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


