HomeUttarakhandAlmoraफॉलोअप : अस्पताल में अचेत युवक के परिजनों ने अभी दर्ज नहीं...

फॉलोअप : अस्पताल में अचेत युवक के परिजनों ने अभी दर्ज नहीं कराई रपट, युवक को होश आने के इंतजार में पुलिस, चर्चाओं से मामला बना पेचीदा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां मारपीट व छत से फैंके जाने संबंधी घटना के बाद जिला अस्पताल में अचेतावस्था में भर्ती युवक की हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है। मामले का स्पष्ट खुलासे के लिए पुलिस व परिजन युवक के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल चर्चाओं से मामला संदिग्ध व सोचनीय बना है। अभी तक युवक के परिजनों ने कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं की है।
मामले में दबी जुबान प्रत्यशदर्शियों का कहना है कि युवक के मुंह में कालिख पोतने के बाद एक दंपत्ति उसे छत पर ले गये थे। जहां से युवक गिरा था। यह भी साफ नहीं है कि युवक खुद ही गिर पड़ा या उसे गिराया गया। दूसरी ओर हैरान करने वाली बात यह है कि ​उपचार में जुटे चिकित्सक बता रहे हैं कि उसके शरीर में चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। डॉ. राहुल प्रधान ने बताया कि युवक की स्थिति स्थिर बनी है। जब युवक को अचेतावस्था में अस्पताल पहुंचा, तो शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं पाये गये। मेडिकल परीक्षण में युवक द्वारा जहर खाने जैसी पुष्टि नहीं हो पा रही है। ऐसे में उसकी बेहोशी की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मामले का खुलासा तो युवक के होश में आने के बाद ही साफ होने की उम्मीद की जा रही है, अलबत्ता मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है। घटना को लेकर लोग अलग—अलग कयास लगा रहे हैं।
क्या कहते हैं कोतवाल :

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाल हरेंद्र चौधरी अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। उन्होंने बताया कि फिल्हाल मामले की जांच चल रही है। मामले में किसी ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments