HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : लोकतांत्रिक चेतना जगाने का काम करेगा धर्मनिरपेक्ष युवा मंच,...

Almora News : लोकतांत्रिक चेतना जगाने का काम करेगा धर्मनिरपेक्ष युवा मंच, हवालबाग ब्लॉक की कार्यकारिणी का होगा गठन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विगत 5 वर्षों से लगातार गांव चलो अभियान एवं वर्तमान में वार्ड से वार्ड चलो अभियान के तहत धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा आम जनमानस में लोकतांत्रिक चेतना को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। मंच संयोजक विनय किरौला ने जारी बयान में बताया कि आज कई ऐसे गांव हैं जो कि विकास की मुख्यधारा से अलग-थलग पड़े हैं। गांव में आधारभूत सुविधाओं पेयजल, बिजली, आवास और भारत सरकार की कई योजनाओं से आमजनमानस लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं। मंच द्वारा इस पर विगत 5 वर्षों से लगातार योजनाओं को घर—घर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यही कारण है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने के लिए धर्मनिरपेक्ष युवा मंच को अपने समन्वयक बनाने की आवश्यकता है, जिससे दूरस्त क्षेत्रों की जनता ब्लॉक समन्वयकों के माध्यम से मंच के साथ अपनी समस्याएं साझा कर सकें और मंच उन समस्याओं को संबंधित विभाग के पास पहुंचा सकें। गौरतलब है कि वर्तमान में वार्ड से वार्ड चलो अभियान के तहत अल्मोड़ा को हेरिटेज सिटी बनाए जाने की इस मुहिम को लेकर मंच लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा अपनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी तथा प्रथम चरण में हवालबाग ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन करते हुए ब्लॉक समन्वयक बनाये जायेंगे। तत्पश्चात आने वाले चरणों में लमगड़ा, भैसियाछाना अल्मोड़ा नगर की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments