HomeCrimeउत्तराखंड : होटल में चल रहा था देह व्यवहार का गंदा खेल,...

उत्तराखंड : होटल में चल रहा था देह व्यवहार का गंदा खेल, सात महिलाएं व मैनेजर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई ​सहयोगी, हरिद्वार
धार्मिक नगरी हरिद्वार की पतित पावन भूमि के एक होटल में देह व्यापार का रैकेट पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने छापा मारकर सात महिलाओं के अलावा होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि होटल मालिक मौके से फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि धर्म नगरी हरिद्वार के एक होटल में देह व्यपार का धन्धा चल रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अवैध गतिविधियां रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को एक मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि चित्रा टॉकीज की गली में स्थित एक होटल में कॉल गलर्स आई हैं। जिस पर छापेमारी की की गई। वहां पुलिस को मौके से देह व्यपार में लिप्त सात महिलाएं मिलीं। जिन्हें मैनेजर सहित गिरफ्ता कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं का कहना है कि होटल के मालिक के संरक्षण में यह सब लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने होटल् के कमरों से शराब की बोतलें व कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इधर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्र बताते हैं काफी समय से हरिद्वार में देह व्यपार का धन्धा फल—फूल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments