सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां नंदा गौरा योजना के लाभ से वंचित कई छात्राएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गई। जहां उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए योजना का लाभ नहीं मिलने पर कड़े गुस्से का इजहार किया और योजना का लाभ दिलाने की पुरजोर मांग की। साथ ही मामले की जांच की मांग उठाई।
कलेक्ट्रेट पहुंची छात्राओं ने कहा कि वर्ष 2019 में इंटर पास करने के बावजूद उन्हेंं आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि यथासमय उन्होंने फार्म भरकर विद्यालय में जमा कर लिया था। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में नीलम, गीता, यशोदा टंगडिया, करिश्मा, अंजू, भगवती आदि शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




