HomeUttarakhandDehradunहादसा : मसूरी—देहरादून मार्ग मेंं पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की...

हादसा : मसूरी—देहरादून मार्ग मेंं पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत, पांच अन्य घायल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून
देहरादून—मसूरी मोटरमार्ग में पानी वाला बैंड के समीप पर्यटकों की एक कार डीएल 6 सीआर—8991 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संतुलन गड़बड़ाने से खाई में जा गिरी। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार सुबह उक्त कार में पर्यटक मसूरी घूमकर देहरादून लौट रहे थे, मगर यह कार पानी वाला बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में अभिषेक (27 वर्ष) पुत्र राजीव, निवासी ज्योति नगर दिल्ली व अंकित (26 वर्ष) निवासी खुड़बुड़ा, देहरादून की मौके पर मौत हो गई। बताया गया है कि यह कार को अभिषेक चला रहा था। इनके अलावा कार में सवार प्रतीक (21 वर्ष) पुत्र राजीव, आयुष (19 वर्ष) पुत्र अशोक, राजेश (38 वर्ष) पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद, निवासीगण शाहदरा दिल्ली, उदित (21 वर्ष) पुत्र स्व. दीपक व देव (19 वर्ष) पुत्र स्व. दीपक, निवासीगण खुड़बुड़ा, देहरादून घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को करीब के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments