HomeUttarakhandAlmoraकोरोना संक्रमण से बचाव के साथ मनायें होली का पर्व, कोरोना वारियर्स...

कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ मनायें होली का पर्व, कोरोना वारियर्स की भूमिका में है हर व्यापारी : देवा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने संगठन की ओर से समस्त व्यापारियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव की अपील भी की है। उन्होंने व्यापारियों के नाम संदेश में कहा कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है। त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ उमड़ रही है। कोरोना काल में व्यापारी वर्ग ही सच्चे कोरोना वारियर्स की भूमिका में शुरू से रहा और अब भी है। उन्होंने कहा कि बाजार में उमड़ रही भीड़ के बीच व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापारी वर्ग स्वयं मॉस्क पहनें और उचित दूरी बनाये रखें। साथ ही ऐसा करने के लिए ग्राहकों को भी प्रेरित करें। उन्होंने आशा जताई कि होली का पर्व समस्त व्यापारियों व आम जनता के घर—परिवारों में खुशहाली लायेगा।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments