HomeAgricultureनालागढ़ न्यूज : किसानों के कल होने वाले भारत बंद को मिला...

नालागढ़ न्यूज : किसानों के कल होने वाले भारत बंद को मिला कांग्रेस का समर्थन

ADVERTISEMENTS

नालागढ़। मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों के विरोध में 26 मार्च को भारत बंद के समर्थन में अब नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस एवं क्षेत्रवासी भी उतर आए हैं।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के खिलाफ तीनों कृषि कानून गलत तरीके से पेश किए हैं और तीनों कानूनों को जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। लोगों का कहना है कि किसान यूनियनों के आह्वान पर नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस एवं क्षेत्रवासी इस 26 मार्च भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। इसी के चलते 26 तारीख को पंजेहरा से लेकर नालागढ़ तक रोष ट्रैक्टर रैली का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों की तादाद में क्षेत्रवासी ट्रैक्टरों पर रोष रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जहां प्रदर्शन करेंगे। इसमें केंद्र सरकार से जल्द कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी केंद्र सरकार का रवैया देश के किसानों के लिए सही ना रहा तो वह इस रोष रैली के बाद बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस बार में मीडिया से बातचीत करते हुए नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून किसानों के विरोध में पेश किए हैं जिनके खिलाफ किसान दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं किसानों के आह्वान पर 26 मार्च को भारत बंद के समर्थन में कांग्रेसी भी साथ देगी उन्होंने कहा कि भारत बंद का समर्थन करते हुए नालागढ़ में एक रोष ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments