HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : राजपुरा में बढ़ते स्मैक के खिलाफ निकाला जलूस, एसपी सिटी...

हल्द्वानी : राजपुरा में बढ़ते स्मैक के खिलाफ निकाला जलूस, एसपी सिटी का घेराव कर तस्करों पर कठोर कार्यवाही की मांग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। नशा मुक्त संघर्ष समिति ने राजपुरा में बढ़ते स्मैक, शराब, सट्टा, चरस को पूरी तरह से बन्द करने की मांग को लेकर राजपुरा से जलूस निकालकर एसपी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी सिटी का घेराव कर तस्करों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।

इस दौरान दिनेश रन्धवा, हेमन्त साहू ने कहां राजपुरा में स्मैक, शराब, चरस, सट्टा का कारोबार जोर शोर से चल रहा, अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद है आए दिन लोग मारपीट, गाली गलौज करते रहते है। पुलिस ने तत्काल शिकंजा नहीं कसा तो आन्दोलन को उग्र रूप दिया जायेगा।

विक्रम रन्धवा, पंकज कश्यप ने कहा पुलिस की हिलाहवाली की वजह से तस्करों के होंसले बुलंद हैं नशे के सौदागरों पर अगर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो नशा मुक्त संघर्ष समिति सड़कों पर उतरेगी।

उत्तराखंड : यहां मिले युवक व युवती के नर कंकाल

जलूस प्रदर्शन में मुख्य रूप सुभाष गुप्ता, अंकु पंवार, विरमा चौहान, कुनाल रन्धवा, सन्तोष सक्सेना, बेबी शर्मा, रजनी देबी, उषा कश्यप, मनीषा जोशी, गीता मठपाल, सुशीला सक्सेना, सुरजीत कुमार, साहिल राज, संजय आर्या, पप्पू आर्या, अभिनाश रन्धवा, पीयूष आर्या, राजू अधिकारी, यशपाल आर्या समेत सैकड़ों लोग थे। इस दौरान पुलिस से तीखी झड़प हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments