सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर एससपी अल्मोड़ा के सख्त आदेश के अनुक्रम में पुलिस के इन्टरसैप्टर वाहन ने एक नाबलिक को बाइक चलाते पकड़ा और कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार इन्टरसैप्टर प्रभारी जीवन सामन्त द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक युवक को आरतोला मार्ग दन्या क्षेत्र में बाइक संख्या यूए-06-एफ-6960 चलाते देखने पर रोक लिया और मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 4/181/207 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि वह अपने नाबालिग बच्चों को कतई भी वाहन नही सौंपे, अन्यथा आगे भी इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।