HomeCovid-19अयोध्या ब्रेकिंग : एक साथ मिले 18 कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

अयोध्या ब्रेकिंग : एक साथ मिले 18 कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

अयोध्या। जनपद में 18 कोरोना पॉजिटिव मामले आने से हड़कंप मच गया है। बीकापुर तहसील में एक, मिल्कीपुर तहसील में 3, सोहावल तहसील में 5, सदर तहसील में 6, रुदौली में एक मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला आजमगढ़ की रहने वाली है जबकि एक पुरुष संतकबीरनगर का रहने वाला है। सभी लोगों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंडल कारागार के बंदीरक्षक व जिला महिला अस्पताल की नर्स को भी किया जा रहा आइसोलेट। सभी तहसीलों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों के गांवों को सील किया जा रहा। इन इलाकों की 3 किलोमीटर की परिधि में बफर जोन घोषित होगा। जबकि 1 किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। मजिस्ट्रस को सभी जोनों में तैनात किया जाएगा। अयोध्या जनपद में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments