HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता हुए...

Ranikhet News : अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित, प्राचार्य प्रो. हेमा प्रसाद ने किया पुरस्कृत

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो० हेमा प्रसाद द्वारा अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा प्रेषित चेक एवं महाविद्यालय द्वारा ट्रैकसूट एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय अंतर- विश्वविद्यालय (हाफ मैराथन) के रजत पदक विजेता मनीष पांडे को 13 ​हजार रुपये चेक, ट्रैक्सूट, मोमेंटो प्रदान किया गया। पूजा अधिकारी एवं हेमा बिष्ट सेपकटकरा बॉल के कांस्य पदक विजेता रहे। इन दोनों को 1333 रुपये का चेक, ट्रैक्सूट व मोमेंटो दिया गया। अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों, गीतांजलि (सेपकटकरा बॉल), मनीषा मेहरा (क्रॉस कंट्री), ऋतिक मेहरा (वॉलीबॉल), ऋतिक अधिकारी (क्रिकेट), रोशन जलाल (सेपकटकरा बॉल), रजनी अधिकारी (सेपकटकरा बॉल) को ट्रैकसूट, खिलाड़ियों के कुशल मार्गदर्शन हेतु शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि साह को कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा तीन हजार का चेक एवं महाविद्यालय द्वारा ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के समस्त सदस्य एवं प्रो० संजय कुमार, प्रो० माया शुक्ला, डा. दीपा पांडे (इतिहास), डॉ. संगीता, डॉ. जी एस नेगी, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. हेमलता भट्ट, डॉ. अभिमन्यु एवं छात्र संघ पदाधिकारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments