HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के प्रयास में जुटा कांग्रेस...

Almora News : कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के प्रयास में जुटा कांग्रेस संगठन, नृसिंहबाड़ी में भी हुआ बूथ कमेटी का गठन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्येनजर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार बूथ कमेटियों का गठन कर कांग्रेसजनों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संदर्भ में आज नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला के नेतृत्व एवं पूर्व विधायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में नृसिंहबाड़ी में बैठक के बाद बूथ का गठन किया गया।
बैठक में नगर अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि नगर क्षेत्र में कांंग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए उनके द्वारा लगातार बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ में युवाओं, महिलाओं एवम् वरिष्ठजनों को बूथ कांंग्रेस कमेटी में जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। जिससे कि प्रत्येक बूथ में कांंग्रेस को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि इन बूथ कांंग्रेस कमेटियों का लाभ अवश्य रूप से आने वाले समय में कांंग्रेस को मिलेगा। बैठक में कांंग्रेस संगठन की मजबूती पर कांग्रेसजनों ने विस्तार से चर्चा की तथा बूथों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इन बूथ कांंग्रेस कमेटियों से निश्चित रूप से आने वाले समय में कांंग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनता कांंग्रेस को आशा भरी दृष्टि से देख रही है। केवल जरूरत है एकजुट होकर मेहनत करने की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांंग्रेसजन लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उससे निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभरकर सामने आयेगी। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग का महंगाई से बुरा हाल है। इस सरकार में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे जनता त्रस्त है।अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर केवल देश की जनता को छलने का कार्य किया है। जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान ने कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी कांंग्रेसजन अब एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर कांंग्रेस को मजबूत करने का काम करें ताकि आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभर कर सामने आये। बैठक में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, मनोज वर्मा, मुकेश जोशी, चन्द्रकिरण सिंह, चंचल कोरंगा, प्रताप सिंह, गोविन्द सिंह, दिनेश रावत, प्रेमपाल सिंह भाकुनी, संगम पाण्डेय, दीपांशु त्रिपाठी, हरीश चन्द्र जोशी, डॉ० आशा मेहता, गौरव वर्मा, गुलाब आर्या, रेखा रावत, तनुजा रावत, अभिषेक रावत, प्रकाश रावत, चन्द्रा रावत सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments