HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : होलिकोत्सव में महिला होल्यारों ने क्या खूब जमाया रंग...

Almora News : होलिकोत्सव में महिला होल्यारों ने क्या खूब जमाया रंग ! सांस्कृतिक जुलूस में भवाली व गायन में महिला दल जोहार ने मारी बाजी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के तत्वावधान में होलिकोत्सव के तहत निकले सांस्कृतिक जुलूस में महिला दल भवाली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला दल जौहार कालोनी खत्याड़ी द्विवतीय तथा जागृति संस्था नैनीताल तृतीय रही।
इससे पूर्व नन्दादेवी परिसर में द्वितीय दिवस की प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निदेशक आकाशवाणी प्रतुल जोशी, कैलाश गुरूरानी, मनोज वर्मा, मनोज जोशी, एड. शेखर लखचौरा, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, एड. हरीश लोहुमी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अरबन बैंक आनन्द बगडवाल द्वारा की गयी। संचालन संस्था सचिव पुष्पा सती और उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की 13 महिला टीम एंव हल्द्वानी, नैनीताल, रानीखेत, बागेश्वर, भवाली, दन्या से कुल 19 महिला होल्यार दलों ने पर्वतीय क्षेत्र की एक से एक होली गीत एवं स्वांग रचकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मण्डल में रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, राजेन्द्र सिंह नयाल, भाष्कर साह, नरेश बिष्ट, अखिलेश थापा, ईला साह, सीमा साह मौजूद रहे। होलिकोत्सव में जन अधिकार मंच के मनोज सनवाल द्वारा दर्शकों को मास्क वितरित कर कोरोना से बचाव की अपील की गयी। महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा बताया कि निर्णायक मण्डल द्वारा सांस्कृतिक जुलूस में प्रथम महिला दल भवाली विजयी रहे, जिन्हें 5000 का नगद पुरस्कार, द्वितीय स्थान पर महिला दल जौहार कालॊनी खत्याडी़ रहे, जिन्हें 4000 का नगद पुरस्कार, तृतीय स्थान पर जागृति संस्था, नॆनीता , जिन्हें 3000 का नगद पुरस्कार तथा चतुर्थ स्थान पर महिला मंगल दल, बागेश्वर की टीम रही। जिसे 2000 का नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा प्रत्येक प्रतिभागी टीम को हजार—हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
महिला गायन प्रतियोगिता में महिला दल जोहार संस्था, खत्याड़ी प्रथम, महिला दल भवाली द्वितीय एवं महिला मंगल दल बागेश्वर तृतीय और महिला दल स्यूनराकोट चतुर्थ स्थान पर रही। महिला होली टीमों को मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती दुर्गापाल ने दो दिवसीय महिला होलिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए महिला कल्याण संस्था के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की संरक्षक आशा पन्त, व्यवस्थापक चन्द्रा अग्रवाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, मंजू रावत, आशा कर्नाटक, इन्द्रा लोहनी, अनिता रावत, राधिका जोशी, कोषाध्यक्ष सुनयना मेहरा, अनुराधा अग्रवाल, अन्जू अग्रवाल, शान्ती साह, मन्जू अग्रवाल, दीपा जोशी, सरला बिष्ट, रीता जोशी, गीता साह, रमा जोशी, दीपा सतीश जोशी, अदिती पाण्डेय आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments