अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को हुए आर्थिक नुकसान को देखते हुए पंचायत की दुकानों का किराया माफ किये जाने की अपील की है। पदाधिकारियों ने इस आशय का ज्ञापन जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा उमा बिष्ट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाली दुकानों के किराए को इस बार माफ कर दिया जाये। ज्ञापन देने मै नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रत्येश पांडेय, अनीता रावत, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, भैरव गोस्वामी, मनोज पाठक, हेम तिवारी, मनीष जोशी, ज्योति कपूर आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।