HomeUttarakhandAlmoraराइका रातीघाट के एनएसएस शिविरार्थियों ने अस्पताल भर्ती साथी के लिए जुटाई...

राइका रातीघाट के एनएसएस शिविरार्थियों ने अस्पताल भर्ती साथी के लिए जुटाई धनराशि

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd

यहां राजकीय इंटर कालेज रातीघाट नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर जारी है। शिवरार्थी जहां साफ—सफाई का कार्य कर रहे हैं, वहीं अस्पताल भर्ती अपने एक साथी की मदद के लिए आर्थिक मदद भी जुटा रहे हैं।
शिविर के सातवें दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ हुई। इसके बाद सभी स्वयंसेवक अपने ग्रूप लीडरों के नेतृत्व में एनएसएस वाटिका और विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के लिए निकले। इससे पूर्व विशेष शिविर के छठवें दिवस कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह रावत के निर्देशन में व कैंप कमांडर सागर सती के नेतृत्व में एक दस सदस्यी टीम कक्षा 9 के छात्र नमन बिष्ट, जो सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती है के सहयोग के सहयोग राशि एकत्र करने समाज में गये। जिसमें सभी लोगों ने पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया। इस प्रकार आज कुल 17000 से अधिक की सहयोग राशि एकत्र की। इस कार्य में स्वयंसेवियों के अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षकों ने अपना सहयोग दिया।अल्पाहार के बाद क्षमा याचना कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एसडी चौधरी ने छात्रों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण भी किया गया। जिसमें निकिता सती को बेस्ट वॉलेंटियर का अवार्ड दिया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह रावत नेक्षेत्रीय जनता, विद्यालय परिवार व ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments