HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: स्मैक के साथ फिर हत्थे चढ़ा एक युवक, 67,800 रुपये...

ALMORA NEWS: स्मैक के साथ फिर हत्थे चढ़ा एक युवक, 67,800 रुपये की स्मैक बरामद, पिथौरागढ़ वाइन शॉप में काम करता है अल्मोड़ा का यह युवक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां बेस तिराहे पर एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 67,800 रुपये की स्मैक के साथ दबोचा है। अल्मोड़ा निवासी यह युवक पिथौरागढ़ में एक वाइन शॉप में काम करता है, जो हल्द्वानी से स्मैक तस्करी कर ला रहा था।
हुआ यूं कि एसओजी एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बेस तिराहा अल्मोड़ा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक पर संदेह हुआ, तो पुलिस ने उससे पूछताछ करते हुए तलाशी ली, तो युवक के पास से 6.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत 67,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक नीरज सिंह नैनवाल उर्फ नब्बू (25 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल, निवासी ग्राम गोलना करड़िया, चीनाखान, अल्मोड़ा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि आरोपी नीरज पिथौरागढ़ में एक वाइन शाॅप में काम करता है। स्मैक बेचने के लिए हल्द्वानी से खरीदकर ला रहा था। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सौरभ भारती, कांस्टेबिल महेंद्र देवड़ी, कांस्टेबिल महेंद्र देवड़ी, ललित मोहन, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments