HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : पदमपुर देवलिया में 750 मीटर सोलर फेंसिंग का शुभारंभ

मोटाहल्दू न्यूज : पदमपुर देवलिया में 750 मीटर सोलर फेंसिंग का शुभारंभ

मोटाहल्दू। ग्राम पदमपुर देवलिया में तराई केन्द्रीय वन प्रभाग कि प्रभागीय अधिकारी अभिलाषा सिंह के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र आर्य ने 750 मीटर के दायरे में लगी सोलर फेंसिंग और सोलर लाईट का शुभारंभ किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने वन विभाग का आभार व्यक्त किया ।
यहां निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया में हाथी एव अन्य जीवों के आंतक से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग व क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का से पूर्व में आवश्यक कदम उठाने की मांग रखीं थी जिसे गम्भीरता से लेते हुए विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने भी वन विभाग से सुरक्षा के इतंजाम करने कि बात कही थी। जिसपर आज तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की प्रभागीय वन अधिकारी अभिलाषा सिंह के निर्देश पर आज वन क्षेत्राधिकारी उमेश चन्द्र आर्य ने मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम पदमपुर देवलिया में 7.50 मीटर में लगी सोलर फेसिंग तार व सोलर लाइट का उद्घाटन किया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद आर्य ने कहा कि यहां सोलर फेंसिंग तार हाथी व अन्य वन जीवों को रोकने के लिए कारगर साबित होगी तथा जानवरों से फसलों को नुकसान से बचाएगी उन्होंने कहा कि सोलर फेंसिंग तार लगभग 8 किलोमीटर के दायरे में लगाई जा रही जिसके लिए काम चल रहा है जो जल्दी पूरा कर लिया जायेगा। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग का आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जोशी, मुरलीधर भट्ट, नंदन भट्ट, रवि कबड़ाल, नंद किशोर पांडे, राकेश बिष्ट, भैरव दत्त फुलारा, लक्ष्मी दत्त जोशी, जीवन जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments