HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : आईसीयू में थी महिला, मुंह पर आक्सीजन पाइप, हाथ...

ब्रेकिंग न्यूज : आईसीयू में थी महिला, मुंह पर आक्सीजन पाइप, हाथ बंधे हुए और वार्ड ब्वाय करता रहा अश्लील हरकतें

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर। राजस्थान के इस शाही शहर के एक निजी चिकित्सालय में मानसिक दिवालियापन की जो कहानी सामने आई है, उसने सुनने वालों को कानों पर हाथ रखने के लिए मजबूर कर दिया। चिकित्सालय में आईसीयू में भर्ती एक महिला के साथ वार्ड ब्वाय पूरी रात अील हरकतें करता रहा। महिला के मुंह पर आक्सीजन की नली लगी थी, हाथ बंधे थे, शाम को ही हुई सर्जरी की वजह से वह अपना शरीर हिला भी नहीं पा रही थी। उसकी इस हालत पर दरिंदे को तरस नहीं आया। वह उसके शरीर को बार-बार टटोलता रहा और अपनी हवस पूरी करता रहा। मामला जयपुर के शैल्बी अस्पताल का है। यहां सोमवार रात ICU में एक नर्सिंगकर्मी ने महिला मरीज के साथ यह हरकत की। अब महिला के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
दनिक भास्कर की खबर के अनुसार पीड़ित महिला ICU में अकेली थी। वह इस घटना के बाद पूरी रात रोती रही। सुबह नर्स से शिकायत करने की कोशिश की तो नजदीक ही खड़े आरोपी ने इशारे से धमकी देकर चुप करा दिया। कुछ देर बाद पति वहां पहुंचा तो महिला ने उसे इशारे से घटना के बारे में बताने की कोशिश की। पति ने मामले की गंभीरता को समझा और उसे कॉपी-पेन थमा दिया। उसने पूरी कहानी लिखकर बता दी। इसके बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी का नाम खुशीराम गुर्जर है। वह करौली के नादौती का रहने वाला है। वह यहां कानोता इलाके में विजयपुरा स्थित कृष्णा धाम में रहता था।
पुलिस टीम ने ड्यूटी चार्ट और CCTV कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान करके तलाश शुरू की। आरोपी आगरा रोड पर रहता था। पुलिस टीमों ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत ही की, लेकिन उस पर रेप का ही केस दर्ज किया गया है। दरअसल, दिल्ली के निर्भया केस के बाद कानून में बदलाव किया गया था। अब गलत तरीके से छेड़छाड़ और अन्य तरीके के यौन शोषण को भी रेप की धाराओं में शामिल किया गया है।
अस्पताल ने ICU में रुकने से मना किया, इसलिए पति घर चला गया था
महिला के पति ने बताया कि रात करीब 8 बजे उसकी पत्नी को ICU में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि आप मरीज के साथ नहीं रुक सकते। इमरजेंसी में कोई जरूरत हुई तो हम आपको बुला लेंगे। इसके बाद वह घर चला गया।
डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि यह वारदात बेहद गंभीर है। पीड़ित के पति ने शाम करीब साढ़े चार बजे चित्रकूट थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ड्यूटी चार्ट और CCTV कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान करके तलाश शुरू की। आरोपी आगरा रोड पर रहता था। पुलिस टीमों ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। थाने में लाने के बाद पूछताछ करके देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, जांच अधिकारी पन्नालाल ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया कि ICU में दो अलग-अलग कमरे बने हुए हैं। फीमेल नर्स दूसरे कमरे के मरीजों को देख रही थी और आरोपी खुशीराम दूसरे कमरे के मरीजों को देख रहा था। इस दौरान उसने अश्लीलता की है। CCTV फुटेज से वहां मौजूद बाकी लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
शैल्बी हॉस्पिटल के CEO अनुभव सुखवानी ने कहा कि मरीज की तरफ से शिकायत मिली थी। पुलिस में भी शिकायत करवाई है। हमारे स्तर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि ICU में फीमेल नर्स भी मौजूद थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments