HomeBreaking Newsहिमाचल ब्रेकिंग : भाजपा के मंडी सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव...

हिमाचल ब्रेकिंग : भाजपा के मंडी सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव उनके दिल्ली आवास पर लटका मिला, आत्महत्या की आशंका, श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा स्थगित

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली /शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के कारण आज (बुधवार) होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सांसद के एक स्टाफ ने सुबह करीब 8.30 बजे जानकारी दी कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। घटना स्थल पर जब अधिकारी पहुंचे तो उनका कमरा अंदर से बंद था। जब दरवाजे को तोड़कर खोला गया को उनका शव फंदे से लटका मिला। 


पुलिस ने बताया कि हम जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल उनकी खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है।
वहीं लोकसभा में रामस्वरूप शर्मा और मनोहर लाल सैनी को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार को सदन की बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित तक दिया गया है। रामस्वरूप शर्मा इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। मंडी जिला के भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि सांसद के निधन की सूचना मिली है। पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। 

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments