HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : राजपुरा में नशे के खिलाफ महापंचायत में जुटे सैकड़ों...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : राजपुरा में नशे के खिलाफ महापंचायत में जुटे सैकड़ों लोग, बुराई को क्षेत्र से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

हल्द्वानी। राजपुरा में स्मैक के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आज क्षेत्रवासियों ने महापंचायत का आयोजन किया। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाओं युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सेदारी कर नशे के कारोबार को क्षेत्र से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि पुलिस राजपुरा में पनप रहे नशे के कारोबार पर रोक नहीं लगाती है तो आने वाले दिनों में जनता को खुद नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रावाई करनी पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS

महापंचायत का आह्वानदिनेश रंधावा, हेमंत साहू,विक्रम रंधावा और पंकज कश्यप अदि ने किया था।वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए राजपुरा क्षेत्र में नशे का कारोबार न चलने दें और इसके खिलाफ आवा उठाएं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments