HomeBreaking Newsहरिद्वार ब्रेकिंग : कुंभ क्षेत्र में घुसा हाथी, मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत...

हरिद्वार ब्रेकिंग : कुंभ क्षेत्र में घुसा हाथी, मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद गजराज को जंगल में वापस भेजा

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार। कल देर रात एक विशालकाय गजराज के कुम्भ क्षेत्र में आ जाने से हड़कम्प मच गया। घटना गंगा से सटे लॉलजीवाला टापू की है। इसी टापू में कुम्भ के लिए अस्थाई कैंप बनाये गए हैं। देर रात यहां स्थित होमगार्ड टेंट कालोनी के पास गजराज चहलकदमी करने लगा। कालोनी के निकट हाथी की सूचना पर यहां मौजूद जवानों व अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। गजराज के आने की सूचना पर वन महकमे व पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्क्त के बाद इसे जंगल में खदेड़ा जा सका।

गौरतलब है कि जिस टापू पर यह हाथी आया वहां पर कुम्भ से संबंधित कई टेंट्स कलोनी बनाई गई हैं, इसके साथ ही कुम्भ कवरेज हेतु मीडिया सेंटर भी यहां बनाया गया है। वहीं गंगा तटीय क्षेत्र व राजाजी का घना जंगल होने के चलते यंहा पर अक्सर ही वन्यजीव यहां चहल कदमी करते रहते हैं।

कुंभ क्षेत्र में देर रात गजराज के आने से वन विभाग के दावों की हवा निकाल दी है। गनीमत रही कि गजराज ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया क्योंकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है। गजराज के आने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था अब देखना होगा वन विभाग कुंभ क्षेत्र में जंगली जानवरों को आने से रोकने का क्या प्रयास करते हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments