HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : हरिपुर बच्ची गांव में एक दिवसीय पशु प्रदर्शनी, पशुपालक...

लालकुआं न्यूज : हरिपुर बच्ची गांव में एक दिवसीय पशु प्रदर्शनी, पशुपालक सम्मानित

लालकुआं। यहां के हरिपुर बच्ची गांव में एक दिवसीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के मौके पर लालकुआं व नैनीताल जिले के कई पशु चिकित्सा अधिकारी पहुँचे। क्षेत्र के पशुपालकों ने भी भारी संख्या में पहुँचकर प्रदर्शनी का आनंद लिया साथ ही पशु चिकित्सकों की बताई जानकारियों से नई सीख लेने का मौका उन्हें मिला।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने इस मौके पर पहुँचे विधायक नवीन दुम्का का सम्मान करते हुए कहा कि इस प्रकार प्रदर्शनी लगातार होनी चाहिए।
लगभग तीन दर्जन पशु इस प्रदर्शनी में पहुंचे। ज्यादा दूध देने वाले व अच्छी नस्ल के जानवरों के पशु पालकों को विधायक नवीन दुम्का दुवारा इनाम देकर उत्साह बढ़ाया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक नवीन दुम्का का कहना था कि सरकार द्वारा पशु पालकों के लिए नई नई योजनाएं बनाई गयी हैं व स्वरोजगार के लिए बैंक से भी कम ब्याज में आसान लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। सरकार द्वारा चलाई जा रही इन कल्याणकारी योजनाओं से छेत्र के ज्यादातर लोगों को लाभ व रोजगार के नए साधन मिले है।

मेले में आए पशुपालकों ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में सीखने का मौका मिला है,जानवरों का दूध बेच कर भी अच्छा व्यवसाय किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments