HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए फरिश्ता बनकर आए...

रानीखेत : थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए फरिश्ता बनकर आए अमन शेख, रक्तदान कर बचाई जान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

— गोपालनाथ गोस्वामी की रिपोर्ट —

रानीखेत। यहां गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय में खून चढ़ाने पहुंचे थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए समाजसेवी अमन शेख किसी फरिश्ते से कम नही रहे। उनके द्वारा जरूरतमन्द बच्चों को चल रहे रोजे के दरमियान रक्त देकर इंसानियत का फर्ज अदा किया गया। राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी एसिस्टेंट अजय मेहरा एवं मित्र विनीत चौरसिया द्वारा बताया गया कि कुछ थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चे ब्लड चढ़ाने के लिए आ रहे हैं। जिनको लगभग हर 2 हफ्ते में खून की जरूरत पड़ती है। अगर उनको खून ना मिले तो उनको जान का भी खतरा हो सकता है, जबकि कोरोना महामारी के चलते बैंक में डोनर नही जा पा रहे हैं। जिस कारण ब्लड बैंक में उचित मात्रा में खून उपलब्ध नहीं था। इसलिए नियमित डोनर अमन शेख को ही रक्त लेने के लिए संपर्क साधा।

अमन शेख ने रोजे की हालत में यह फैसला किया कि वह उन्हें अपना रक्त देगा। अमन ने खुदा का भी शुक्रिया अदा किया। कहा कि रमजान के पवित्र महीने में उसने यह नेक काम किया। अमन का कहना है कि कोरोना वायरस की बीमारी की वजह से रक्तदान करने वालों में काफी गिरावट आई है, जिसकी वजह से उचित मात्रा में ब्लड बैंक में ब्लड उपलब्ध नहीं है। अमन ने लोगों से अपील है की है कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। इसे करने से किसी भी प्रकार की भी बीमारी नही होती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments