बागेश्वर। कांडा थाने में बीमार पुलिस के जवान के लिए पुलिस विभाग ने सहायता राशि जुटाने की मुहिम चलाई। प्रथम चरण में उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न जनपदों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कापड़ी के लिए साढे सात लाख की राशि जमा की है। जिसमें बागेश्वर पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने बीस हजार की राशि जमा की। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षी मनोहर कापड़ी लंबे समय से अस्वस्थ्य है। जिनका हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिक धनराषि खर्च होने पर आरक्षी मुरली पांडे ने अपने विभाग में उसके लिए राशि जमा करने के लिए मुहिम चलाई। बताया कि उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के पुलिस विभाग ने कुल साढ़े सात लाख रूपये जमा कराए। जबकि बागेश्वर की पुलिस अधीक्षक ने बीस हजार की राषि प्रदान की है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


