नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को पहले पार्न दिखाया, इसके बाद उसके हाथ पैर कुर्सी से बांधकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में चाकू से उसका गला रेत कर फरार हो गई। हत्या आठ मार्च को की गई लेकिन पुलिस को नौ मार्च को इसका पता चला और अब पुलिस ने हत्यारिन पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नागपुर में रहने वाले लक्ष्मण मलिक ने एक एक कर पांच विवाह किए थे। बाकी चार पत्नियां उसके साथ नहीं रहती, पांचवी पत्नी नीलिमा;बदला हुआ नामद्ध भी मनमुटाव होने के बाद अपनी तीन माह की बच्ची को लेकर अलग रहने लगी। दरअसल लक्ष्मण मलिक सेवानिवृत्त थे। उनकी नीलिमा के साथ पेंशन को लेकर ही विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि नीलिमा आठ मार्च को लक्ष्मण मलिक के घर आई और सबसे पहले उसे मोबाइल पर पोर्न फिल्म दिखाई, इसके बाद फिल्म के दृश्यों के मुताबिक ही उसे अंतरंग बनाने के लिए राजी कर लिया। उसने लक्ष्मण के दोनों हाथ कुर्सी से बांध दिए, उसके पैर भी कुर्सी से बांध दिए औरउसके साथ शारीरिकि संबंध बनाए। इसके बाद उसने चाकू से लक्ष्मण मलिक की गर्दन रेत दी और अपने आप घर से फरार हो गई। अगले दिन पड़ोसियों के माध्यम से पुलिस को घर में हुई इस नृशंस हत्या का पता चला। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो लक्ष्मण के बारे में कई जानकरियां सामने आईं। पुलिस ने उसकी सभी पत्नियों से पूछताछ की लेकिन पांचवी पत्नी यानी नीलिमा से पूछताछ के बाद उस पर शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ में नीलिमा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
हे भगवान : पति को पोर्न दिखाया, कुर्सी से बांधा और बनाए शारीरिक संबंध, इसके बाद गला रेता और चल दी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

