HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : …तो क्या अब इस प्रमुख पद पर भी नई...

ब्रेकिंग न्यूज : …तो क्या अब इस प्रमुख पद पर भी नई ताजपोशी करने वाला है भाजपा आलाकमान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। पहले सीएम और उसके बाद सूबे के पार्टी मुखिया अब तीसरा कौन यह सवाल भाजपा कार्यकर्ताओं के दिलो दिमाग पर कौंध रहा है। अब अंदर से खबर आ रही है कि इसके बाद अब विधानसभा अध्यक्ष की बारी है। कहा तो यह भी जा रहा है कि अब बंशीधर भगत को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन विधानसभा अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी होने की खबरों में कुछ दम तो है।

देखिए वंशीधर भगत के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने की पूरी कहानी, नफा नुकसान

जिस प्रकार पार्टी आलाकमान ने पूरे घर के बदल डालूंगा स्टाइल में दो बड़े पदों पर बैठे नेताओं को हटाया है उससे यह चर्चा भी असंभव सी नहीं लगती। हम आपको बता दें कि इस समय विधानसभा अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद अग्रवाल काबिज है। वे ऋषिकेश से भाजपा के विधायक हैं और भाजपा के पूर्व देहरादून जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मूलत: वे डोईवाला के रहने वाले हैं। त्रिवेंद्र भी इसी डोईवाला सीट से विधायक थे। बंशाीधर को प्रदेश अध्यक्ष बने भी एक साल ही बीता था कि उन्हें हटाने का जोखिम ले लिया गया।

खरी—खरी/ उत्तराखंड में कौन बनेगा मंत्री और कौन बैठेगा घर

उनकी जगह हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक को पार्टी का मुखिया बना दिया गया ऐसे में कुमाऊं मंडल से यह पद छिन गया है, माना यह जा रहा है कि भाजपा आलाकमान विधानसभा अध्यक्ष पद कुमाऊं को देकर डैमेज कंट्रोल करने की सोच रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments