HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : महिला कल्याण संस्था के तत्वाधान में होलिकोत्सव की तैयारियां...

Almora News : महिला कल्याण संस्था के तत्वाधान में होलिकोत्सव की तैयारियां शुरू, 20 व 21 मार्च को होगा आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महिला कल्याण संस्था के तत्वाधान में होलिकोत्सव का आयोजन 20 मार्च से शुरू होगा। कोरोना के चलते यह उत्सव इस वर्ष मात्र दो दिवसीय रहेगा। संस्था की तैयारी बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि पहले दिन 20 मार्च को होलिकोत्सव में मोहल्लों व स्कूलों की लड़कियों की टीमें 11 बजे से प्रतिभाग करेंगी व उसी दिन अल्मोड़े की महिलाओं की टीमें 1 बजे से प्रतियोगिता में भाग लेंगी। दूसरे दिन 21 मार्च को जो प्रथम, द्वतीय, तृतीय श्रेणी में आने वाली टीमें होंगी वह बाहर से आने वाली टीमों के साथ प्रतिभाग करेंगी। 21 मार्च को सबसे पहले सांस्कृतिक जलूस सिद्धनोला मंदिर से 11 बजे से नंदा देवी मंदिर परिसर को प्रस्थान करेगा। जलूस में अल्मोड़ा के मोहल्लों की 14 टीमों के साथ बाहर से आने वाली हल्द्वानी, नैनीताल, रानीखेत, भवाली, बागेश्वर, दन्या की टीमों के साथ प्रतिभाग करेंगी। जिसमें प्रथम तीन स्थान पर रहने वाली टीमों के साथ ही सभी टीमों को नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 21 मार्च को 1 बजे से नंदा देवी मंदिर में सभी महिलाओं की टीमों की प्रतियोगिता होगी। सभी महिलाओं को मॉस्क पहनना अनिवार्य होगा व दूरी बना कर बैठना होगा। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा की गई व संचालन सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, अदित अग्रवाल पांडेय, चंद्रा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, उपसचिव गीता शाह व राधिका जोशी, कोषाध्यक्ष सुनयना मेहरा, मीडिया प्रभारी आशा कर्नाटक, शांति शाह, आशा पंत, दीपा सतीश जोशी, अनिता रावत, मंजू रावत, दीपा जोशी, सरला बिष्ट, अनुराधा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, इंद्रा लोहानी आदि उपस्थिति थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments