HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : दुष्कर्म पीड़िता और पुलिस के सामने ही ट्रक ने...

ब्रेकिंग न्यूज : दुष्कर्म पीड़िता और पुलिस के सामने ही ट्रक ने कुचल दिया पिता, पुलिस के खिलाफ लोगों का जबरदस्त गुस्सा

कानपुर। उत्तर प्रदेश मे कानपुर जिले के एक गांव में गैंगरेप की शिकार लड़की के पिता को पुलिस और पीड़ित बेटी की नजरों के सामने ट्रक ने रौंद कर मार डाला। हादसे के बाद घायल पिता को घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस लड़की और उसके पिता का शव लेकर जिला मुख्यालय आ आई। शव मॉच्युरी में रखवा दिया गया है। इस घटना के बाद पीडिता के गांव के लोगों ने आनूपुर मोड़ पर कानपुर-सागर हाईवे जाम कर दिया है। अब पुलसि ने दावा किया है कि गैंगरेप के मुख्य आरोपी दारोगा के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस का यह दरोगा बांदा जिले में तैनात है।
मिल रही जानकारी के अनुसार सजेती क्षेत्र की किशोरी के साथ सोमवार रात बांदा में तैनात दरोगा देवेंद्र यादव के बेटे दीपू यादव और उसके दोस्त गोलू यादव पर गांव की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। इसके बाद मंगलवार सुबह जब पीड़ित परिवार सजेती थाने आ रहा था तो दारोगा के बड़े बेटे ने घेर लिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी । इसके बावजूद किसी तरह पीड़िता व उसके पिता सजेती थाने पहुंची। यहां पुलिस ने दिन भर टालमटोल के बाद शाम 6 बजे दरोगा के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।
गैंगरेप का मामला होने के नाते रात 12 बजे किशोरी का मेडिकल कराने के लिए पुलिस काशीराम संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर गई। पुलिस के साथ किशोरी का पिता भी गया था। रात दो बजे किशोरी का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस कांशीराम अस्पताल से किशोरी और उसके पिता को लेकर सजेती थाने पहुंची।
गांव वालों का आरोप है कि बुधवार तड़के सीओ और इंस्पेक्टर घाटमपुर सजेती थाने पहुंचे। दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाया और घाटमपुर लेकर निकल गए। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली जाने के बजाय घाटमपुर सीएचसी चली गई। सीएचसी जाने की वजहें साफ नहीं है। मुगल रोड स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर के सामने पुलिस की जीप से उतरते ही ट्रक ने किशोरी के पिता को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
बुधवार सुबह एसपी ग्रामीण ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी दारोगा के बेटे दीपू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
लेकिन अब चक्काजाम कर रहे ग्रामीण उस सीओ और इंस्पेक्टर पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं जिनकी संरक्षा में यह हादसा हुआ। उनका आरोप है कि पीड़िता के पिता को सीओ और घाटमपुर के इंस्पेक्टर धमका रहे थे और जब वे नहीं माने तो पीड़िता के पिता को उन्होंने ही ट्रक के सामने धक्का दे दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments