सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के द्वारा कांंग्रेस संगठन को नगर क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन जोर—शोर से किया जा रहा है।
बूथ कांंग्रेस कमेटियों के गठन में कांंग्रेस जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में नगर कांंग्रेस द्वारा बूथ संख्या 127 व 128 कचहरी कम्पाउंड का गठन कर बूथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी। इस अवसर पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि विधानसभा में कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए वे अल्मोड़ा नगर के हर बूथ को मजबूत करने के लिए कांंग्रेसजनों की टीम हर बूथ में बना रहे है। जिसका फायदा आने वाले चुनाव में निश्चित रूप से कांंग्रेस पार्टी को मिलेगा। जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी ने कहा कि प्रत्येक बूथ में वरिष्ठ जनों, युवाओं एवं महिलाओं को संयुक्त रूप से साथ लेकर बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन किया जा रहा है तथा नये लोगों को भी लगातार बूथों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश सचिव जैबुल निशा अन्सारी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, सभासद एवं जिला उपाध्यक्ष सचिन आर्या, एससी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष विनीत कुमार, नगर सचिव फाकिर खान, नगर सचिव फराज अन्सारी, किरन साह, रहवर अन्सारी, दानिश अन्सारी, जैन अन्सारी, अनस अन्सारी, साहिब अन्सारी, शमीम बानो, उजमा परवीन, परवीन बानो, सायमा परवीन, गीता सतवाल, मीना आर्या, आशा भारती, मनोज, सचिन आर्या, हेम सती, शाहनावाज अन्सारी, शिवानी रानी, ज्योति आर्या, पूनम देवी आदि उपस्थित रहे।











