







हल्द्वानी। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश खुल्बे ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता उत्पन्न किए जाने सम्बंधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है यदि नेतृत्व परिवर्तन की अफवाह भर से ही राजनैतिक अस्थिरता पैदा होती है, तो 2022 में कांग्रेस की सरकार देखने के आपके स्वप्न से प्रदेश में महाराजनैतिक अस्थिरता पैदा होगी। आपके वक्तव्य का यही अभिप्राय हो सकता है। भाजपा की सरकार ने इन चार वर्षों में प्रदेश में भष्ट्राचार मुक्त शासन देकर शानदार उदाहरण पेश किया है। समझने का विषय तो यह है कि नेतृत्व परिवर्तन की अफवाह भर से कांग्रेस के अन्दर घबराहट क्यों है? यह वक्तव्य जनता में कांग्रेस की समाप्त होती साख से ध्यान भटकाने का प्रयास मात्र है। कार्यकर्ताओं का सकारात्मक उपयोग उनकी योग्यताओं और शक्तियों के अनुसार जनहित सर्वोपरि रखकर भाजपा करती रहती है। उन्होंने कहा कि जनता गम्भीर है व भाजपा को प्रचंड बहुमत से पुनः चुनेगी।












