HomeUttarakhandAlmoraDWARAHAT NEWS: महिलाएं अपने अंदर इतनी शक्ति लाएं कि हक के​ लिए...

DWARAHAT NEWS: महिलाएं अपने अंदर इतनी शक्ति लाएं कि हक के​ लिए लड़ सकें—ज्योति, महिला जागरूकता कार्यक्रम में पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष

सीएनई रिपोर्टर, द्वाराहाट/अल्मोड़ा
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने महिलाओं का आह्वान किया है कि वे बाल विवाह तथा बहु पत्नी विवाह रोकने के लिए आगे आएं। साथ अपने अपने हक के लिए पीछे नहीं रहें। उपाध्यक्ष खंड विकास कार्यालय द्वारहाट में महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही ​थी।
राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि परित्यक्ताओं को पति से भरण-पोषण प्राप्त करने व दावे का अधिकार दिलाने के लिए राज्य में विवाह पंजीकरण को अनिवार्य बनाया गया है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार के भेदभाव को सहन नहीं करने और महिला एवं बालिकाओं को समान शिक्षा के लिए भी आगे आने का आह्वान किया। साथ ही अपने अधिकार के लिए अग्रिम पंक्ति में रहने के गुर भी बताए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अंदर इतनी शक्ति लायें कि अपने आसपास महिलाओं के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न व हिंसा के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठा सकें। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को समाज में दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के प्रति जागरूक किया और शपथ दिलायी कि वे कभी भी 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं की शादी नहीं होने देंगी और यदि कहीं भी नाबालिग की शादी होते हुए पाएंगे, तो तुरंत उसके विरुद्ध आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, तहसीलदार लीना चन्द्रा, प्रधानाचार्य तनुजा जोशी, बाल विकास विभाग इन्द्रा बर्गली, राधिका बिष्ट, भारती पंवार, दीपिका बिष्ट, मंगला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments