HomeUttarakhandNainitalबिंदुखत्ता न्यूज : भाजपा महिला मोर्चा की बिंदुखत्ता मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

बिंदुखत्ता न्यूज : भाजपा महिला मोर्चा की बिंदुखत्ता मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

लालकुआं। भाजपा महिला मोर्चा बिंदुखत्ता की कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ललिता बहुगुणा ने बताया कि मोर्चे कि जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी संस्तुति पर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यकारिणी में तुलसी मेहरा को महामंत्री, पदमा बसवाल एवं नीमा नागीला को उपाध्यक्ष तथा तारा देवी, कमला देवी, पार्वती देवी,जानकी बिष्ट को मंडल मंत्री इसके साथ ही हंसी बिष्ट को कोषाध्यक्ष पद नियुक्त किया है। साथ ही अनीता गोस्वामी को मीडिया प्रभारी बनाया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रमिला जोशी को शामिल किया गया है। जबकि आमंत्रित सदस्यों में भारती आर्य, नीमा भाकुनी,गुड़िया जोशी को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में नीलम नेगी, जानकी मेहता,नंदि टाकुली,अनीता सुयाल, योगिता पांडे,नंदी पांडे,राधा कोरंगा को शामिल किया गया है।

इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा पार्टी का अभिन्न मोर्चा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की बेहतरी के लिए सबसे ज्यादा फैसले लिए हैं। केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। जिसमें मुस्लिम महिलाओं के लिए खत्म किया गया तीन तलाक अहम एवं बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आज महिलाओं की बराबर की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की महिला मोर्चा का पूर्ण योगदान रहेगी और भाजपा कि सरकार बनेगी।

इधर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, नवीन पपोला, सहित कई भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments