HomeBreaking Newsलालकुआं ब्रेकिंग : सेंचुरी के तालाब में मिले शव की हुई शिनाख्त,...

लालकुआं ब्रेकिंग : सेंचुरी के तालाब में मिले शव की हुई शिनाख्त, कल तड़के से लापता था तिवारी नगर का मंगल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल के तालाब में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। उसकी शिनाख्त ​पुराना बिंदुखत्ता के तिवारी नगर प्रथम निवासी छोटेलाल के 36 वर्षीय बेटे मंगल के रूप में हुई है। मंगल कल तड़के से अपने घर से लापता था। उसके परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने 24 घंटे बाद आने के लिए कहा, आज जब छोटेलाल पुलिस थाने पहुंचे तो पता चला कि एक अज्ञात शव सेंचुरी के तालाब में मिला है।

जिसे छोटे लाल ने मंगल के रूप में पहचाना। मंगल के तीन बच्चे हैं। उसके घर में पत्नी और बूढे पिता है। मंगल घर के इकलौता बेटा था। वह ​शादी विवाह समारोह में डीजे लाइट का काम करता था। उसके घर में मंगल की मौत की सूचना से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लालकुआं ब्रेकिंग : सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के भीतर बने तालाब मे मिला अज्ञात युवक का शव

लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल में ईटीपी प्लांट में बने तालाब में डूबकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर आ रही है। मिल कर्मियों द्वारा देखे जाने की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल बृजलाल हॉस्पिटल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सेंचुरी पेपर मिल के अधिकारियों ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति सेंचुरी पेपर मिल में काम नहीं करता है। ऐसे में वह मिल के अंदर कैसे पहुंच गया, यह जांच का विषय है। पुलिस प्रशासन अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त में जुटा।

कहिए नेताजी में देखिए पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल से खास मुलाकात

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments